हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोश
उदयपुर 29 मार्च 2026। ज़िले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर करीब 300 लोग ट्रैक्टर मालिक के घर की ओर जाने लगे।
पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका तो ग्रामीण नाराज हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एक महिला ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए, नहीं तो वह जान दे देगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात की गई और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिवार ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।
हादसा वल्लभनगर थाना क्षेत्र के नवानिया रोड पर शुक्रवार रात हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नवानिया निवासी रूद्र नागदा (20) की मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक तरुण सुथार और शिवलाल गुर्जर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एएसआई रमेश जाट के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक के घर जाने की जिद कर दी।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Vallabhnagar #RoadAccident #BreakingNews #UdaipurAccident #RajasthanPolice #JusticeDemand #LocalNewsUdaipur #MewarNews #Navania #AccidentCase #PublicProtest
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
