Udaipur Times, Crime News: उदयपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। मांडवा, पानरवा, कोटड़ा और बेकरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर गांजे के 779 किलो 790 ग्राम हरे पौधे जब्त किए हैं।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी मुकुल शर्मा और कोटड़ा वृत्ताधिकारी डूंगर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मांडवा थाना क्षेत्र के मौजा खारा कुपिया स्थित पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती होती मिली।
पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए। कार्रवाई में पानरवा थानाधिकारी साबिर खान, मांडवा थानाधिकारी मूंगाराम, कोटड़ा थाने के उपनिरीक्षक वखतराम सहित चार थानों की पुलिस टीम शामिल रही।