उदयपुर मे देर रात फायरिंग की घटना से दहशत

 | 
crime

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अंबामाता थाना सर्कल के गांधी नगर इलाके में रात करीब सवा एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की।

फायरिंग के साथ ही युवकों द्वारा बीयर की बोतलें फोड़ने की बात भी सामने आ रही है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया।

वहीं, इस पूरी वारदात को लेकर बड़ा मेवाती और उसके साथियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बाइक सवार युवकों की पहचान हो सके और फायरिंग के पीछे की वजह सामने आ सके।

देर रात हुई इस वारदात के बाद गांधी नगर इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News