बांसवाड़ा में डबल मर्डर से फैली दहशत
संभाग के बांसवाड़ा जिले के महात्मा गाँधी अस्पताल परिसर में आज सुबह शनिवार को सरेआम ज़मीनी विवाद के चलते पिता पुत्र के डबल मर्डर से समूचे क्षेत्र में सनसनी और दहशत फ़ैल गई। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में भरी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। वहीँ बताया जा रह है की पिता पुत्र पर चाकू, लोहे के सरिये और धारदार हथियारो से हमला करते ह

संभाग के बांसवाड़ा जिले के महात्मा गाँधी अस्पताल परिसर में आज सुबह शनिवार को सरेआम ज़मीनी विवाद के चलते पिता पुत्र के डबल मर्डर से समूचे क्षेत्र में सनसनी और दहशत फ़ैल गई। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में भरी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। वहीँ बताया जा रह है की पिता पुत्र पर चाकू, लोहे के सरिये और धारदार हथियारो से हमला करते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शब्बीर अपने बेटो शरीफ और शाहिद के साथ महात्मा गाँधी अस्पताल आये हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तीनो पिता पुत्र अस्पताल परिसर में गायनिक ओपीडी के बाहर खड़े थे तभी एक कार में सवार होकर कुछ लोगो ने पिता पुत्रो पर चाकू, लोहे के सरिये और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में शब्बीर और उसके पुत्र शरीफ की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरे पुत्र शाहिद को गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच कल शुक्रवार को ज़मीनी विवाद के चलते कहासुनी हो गई थी। जिस पर क्षेत्रवासियो ने दोनों पक्षों के बीच बीचबचाव किया था। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में कोतवाली पुलिस को परिवाद भी सौंपा था।
उक्त घटनाक्रम के बाद महात्मा गाँधी अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के जवान अस्पताल परिसर के चप्पे चप्पे पर मौजूद है। वहीँ अस्पताल परिसर में मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है।
