केवड़ा की नाल में पैंथर का शिकार बनी बच्ची की मिली लाश

वन विभाग की टीम क्षेत्र में तलाश रही है पैंथर  

 | 

घटना से ग्रामीणों में रोष और दहशत का माहौल

उदयपुर 8 मार्च 2021। शहर से कुछ दूर जयसमंद रोड पर स्थित केवड़ा की नाल से कल रविवार रात को पैंथर के हमले का शिकार बनी बच्ची की लाश घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर मिली।  बच्ची अपने पिता के साथ आंगन में सो रही थी की पैंथर बच्ची को उठा कर ले गया था।  इस घटना से समूचे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीँ ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है। 

उल्लेखनीय हैकी कुछ दिनों पहले भी इसी क्षेत्र केवड़े की नाल में पैंथर ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था।  कल रविवार रात केवड़े की नाल में केवड़ा खुर्द गांव के उपला फलां में 5 वर्षीया ललिता अपने पिता किशन मीणा के साथ आँगन में सो रही थी की पैंथर बच्ची को जंगल की तरफ उठा के ले गया। जाग होने पर ग्रामीण बच्ची को बचाने जंगल की तरफ भागे तो करीब एक किमी के दायरे में पहाड़ी पर बच्ची की लाश मिली।  

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा।  जहाँ पुलिस ने ग्रामीणों की समझाइश करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी। परिजनों को उचित मुआवज़ा देने की भी बात कही गई है। 

वहीँ वन विभाग के डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया की मौके पर तीन पिंजरे लगा दिए है और ट्रैंक्युलाइज टीम को तैनात कर दिया गया है। वन विभाग की टीम पैंथर की लगातार तलाश कर रही है।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News