पेपर लीक मामले के वांटेड आरोपी शेर सिंह की गर्ल फ्रेंड गिरफ्तार

 | 
paper leak

उदयपुर,02.04.23 - सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में वांटेड 1 लाख ईनामी आरोपी अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनिता मीणा को उदयपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत अनिता मीणा मूलतय झुंझुंन की रहने वाली है जिसे पुलिस  ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अनिता शेरसिंह मीणा के साथ लम्बे समय से रिलेशनशिप में थी। पेपर लीक मामले में आरोपी अनिता का सहयोग की बात सामने आई है। एसपी शर्मा ने बताया कि अनिता के जरिए उसकी और शेरसिंह की प्रॉपर्टी के बारे में तफ्तीश की जा रही है। इनका इन्वेस्टमेंट पता किया जा रहा है। 

गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने से अब शेरसिंह की गिरफ्तार की कोशिशें तेज

उदयपुर पुलिस का मानना है कि वांटेड आरोपी शेरसिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होने से अब मामले में आगे की चीजें काफी हद तक क्लियर होने की संभावना है। गर्लफ्रेंड निता मीणा की गिरफ्तारी के बाद अब शेरसिंह को जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी है। पुलिस सोमवार को आरोपी अनिता मीणा को कोर्ट में पेश करेगी। जहां से रिमांड लिया जाएगा। फिर पुलिस अनिता से पेपर लीक से जुड़े महत्वपूर्ण राज उगलवाने का प्रयास करेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News