पेपर लीक मामला-शेर सिंह मीणा की रिमांड अवधि 2 दिन बड़ी, अरुण शर्मा 24 तक रिमांड पर

शेर सिंह की गर्लफ्रेंड अनीता मीणा की ज़मानत याचिका पर फैसला कल

 | 
rpsc paper leak case sher singh meena

सीनियर टीचर पेपर लीक मामले मे अहम् भूमिका निभाने वाले आरोपी अनिल मीणा उर्फ़ शेर सिंह मीणा को और इसके एक अन्य साथी अरुण शर्मा को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट मे पेश किया जहां से शेर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि को दो दिन यानी की 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया तो वहीं अरुण शर्मा को कोर्ट ने 24 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया।

तो वहीं शेर सिंह की गर्लफ्रेंड बताई जाने वाली और सहयोगी पूर्व मे एसओजी द्वारा गिरफ्तार की गई बैंक मैनेजर अनीता मीणा की ज़मानत अर्जी पर बहस को गई जिसपर फैसला मंगलवार को होगा।

rpsc paper leak case

अनीता मीणा के वकील के.के ओझा ने बताया की उनके तरफ से ये दलील दी गई की एसओजी ने जो प्रकरण दर्ज किया वो बिना किसी कन्फर्म फेक्ट के किया गया। अगर एफआईआर के कंटेंट देखे जाए तो उसमें पुलिस ने खुद ने कहा कि निश्चित रूप से यह बात नहीं कही जा सकती के जो पेपर मिला है वह यह वही पेपर है जो लीक हुआ है, इसके अलावा इस प्रकरण में जो वास्तविक रूप से अपराधी है जिसके लिए यह बताया जा रहा है कि आरपीएससी का पेपर लीक हुआ है उसके बारे में पत्रावली में आज दिन तक भी यह बात मौजूद नहीं है कि यह पेपर किसने लीक किया है। 

ओझा ने कहा कि अनीता मीणा पर जो आरोप लगे हैं कि वह शेर सिंह मीणा के साथ मिलकर पैसे का इन्वेस्टमेंट करवाती थी इस बारे में भी एसओजी कोई स्पष्टीकरण कोर्ट के समक्ष नहीं दे पाए, अनीता मीणा की बेल एप्लीकेशन को लेकर अपने आदेश में कल की तारीख तय की है। 

ओझा ने कहा कि आरोपी शेर सिंह की 19 तारीख तक पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाई गई है 19 तारीख को एक बार फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिस तरह की भूमिका शेर सिंह की सामने आ रही है ऐसी कोई भी भूमिका पत्रावली में नहीं मौजूद है लेकिन फिर भी इस मामले का अनुसंधान जारी है और अनुसंधान पूरा होने पर ही चीजें का साफ हों पाएंगी।

गौरतलब है कि उदयपुर पुलिस ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान के पेपर को सॉल्व करते हुए 1 बस से 44 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनकी निशानदेही से उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र की एक होटल से 10 अन्य को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद उदयपुर में पेपर लीक चीटिंग के रैकेट का खुलासा हुआ, इस मामले में पुलिस अभी तक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश विश्नोई,और भूपेंद्र कारण को गिरफ्तार कर चुकी है छात्र ने पुलिस ने देवेंद्र सारण की पत्नी और गर्लफ्रेंड को जयपुर से गिरफ्तार किया था और उनके मकान से बड़ी मात्रा में नकली कॉलेज की डिग्रियां और सर्टिफिकेट भी बड़ी मात्रा में बरामद किए थे।

इसके पश्चात पुलिस ने इस मामले के सबसे अहम कड़ी माने जाने वाले अनिल मीणा उर्फ़ शेर सिंह निवासी सिरोही को इस मामले में एक करोड़ रुपए में पेपर खरीद कर आरोपी भूपेंद्र सारण को देने के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उसे 17 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया था।

इसके अतिरिक्त एसओजी और पुलिस की टीम द्वारा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल बताए जाने वाले अनिल मीणा उर्फ़ शेर सिंह की गर्लफ्रेंड एवं सहयोगी अनीता मीणा को भी गिरफ्तार किया था जो कि पेशे से एसबीआई बैंक में मैनेजर का काम करती है और उन पर आरोप था कि वह शेर सिंह द्वारा अवैध रूप से कमाए जाने वाले पैसों का इन्वेस्टमेंट करने में उसकी मदद किया करती थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News