पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उदयपुर की एसीबी टीम की आवास और अन्य ठिकानों पर तलाश जारी 

 | 
bribery case

उदयपुर 13 फ़रवरी 2024। सोमवार 12 फ़रवरी को उदयपुर एसीबी की टीम ने राजसमंद में पटवारी को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

दरअसल पटवारी पंकज खटीक हाल पटवार मंडल घोड़च दिलवाड़ा द्वारा जमीन का नामांतरण खोलने के एवज में परिवादी से 5 हजार की रिश्वत मांगी गई। जिस पर परिवाद ने इसकी शिकायत एसीबी को की । 

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है । पटवारी पंकज खटीक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है साथ ही पटवारी के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीपी की टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News