पिलादर पटवारी 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पटवारी गणपत लाल मीणा द्वारा आबादी पट्टे का मौका पर्चा बनाने और पट्टा जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

 | 
patwari arrest

उदयपुर 30 जून 2023 । एसीबी ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए सराडा इलाके के पिलादर में पटवारी को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

पिलादर पटवारी गणपत लाल मीणा द्वारा आबादी पट्टे का मौका पर्चा बनाने और पट्टा जारी करने के एवज में परिवादी से पिछले कई समय से चालीस हज़ार रुपए की मांग कर रहा था जिस पर आज रिश्वत बीस हज़ार की रिश्वत लेते धर दबोचा है।

आरोपी पटवारी द्वारा पूर्व में भी शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से पांच हज़ार की रिश्वत की राशि वसूली थीं। एसीबी अब पटवारी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है। 

एसीबी के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक डॉ सोनू शेखावत ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News