उदयपुर में पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर की कार्यवाही
 | 
ACB

उदयपुर 9 सितंबर 2024। ए.सी. बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर द्वारा सोमवार देर रात कार्यवाही करते हुये भरत कुमार मीणा पटवारी, पटवार हल्का ढूंढीया, तहसील मावली को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. की स्पेशल यूनिट, उदयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि राजस्व रिकार्ड में नामान्तकरण शुद्धीकरण करने की एवज में आरोपी भरत कुमार मीणा पटवारी, द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया
जा रहा है।

जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस  राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर  के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजीव जोशी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भरत कुमार मीणा को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे ।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News