5 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

 | 
patwari arrest

उदयपुर 5 अक्टूबर 2023। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर यूनिट द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र कुमार मीणा पटवारी, पटवार मण्डल ऋषभदेव, तहसील उदयपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आवासीय भूखण्ड का ऑनलाईन म्यूटेशन खोलने व सत्यापित प्रति देने की एवज में राजेन्द्र कुमार मीणा पटवारी, पटवार मण्डल ऋषभदेव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी की उदयपुर यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत द्वारा टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र कुमार मीणा निवासी 399, नालिया फला बारा, उदयपुर हाल पटवारी, पटवार मण्डल ऋषभदेव को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News