पुलिस ने पौधों की आड़ में गुजरात भेजी जा रही 25 लाख की अवैध शराब जब्त की

ट्रक के सीक्रेट बॉक्स में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी 288 पेटी अंग्रेजी शराब, पीछे पौधे भरकर पुलिस को किया गुमराह, तस्कर फरार।

 | 
Phalasia Police seized 288 cartons of illegal English liquor worth ₹25 lakh hidden inside secret compartments of a truck during a highway operation near Udaipur.

Udaipur Times News,Crime News, LiquorSmuggling,उदयपुर 29 जून 2026 - फलासिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही करीब 25 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। तस्करों ने ट्रक में शराब छिपाने के लिए सीक्रेट बॉक्स बना रखे थे और पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक के पीछे पौधे भर दिए थे। तस्करों की निगरानी के लिए एक कार ट्रक को एस्कॉर्ट भी कर रही थी।

थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान हाईवे मोबाइल टीम में तैनात हेड कांस्टेबल कांतिलाल से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को रोककर तलाशी ली। Crime News Udaipur 

जांच के दौरान ट्रक की सीटों के नीचे और आगे की ओर बनाए गए सीक्रेट बॉक्स से शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस से बचने के लिए ट्रक के खुले हिस्से में पौधे भर दिए गए थे, ताकि ऐसा लगे कि वाहन में पौधों की ढुलाई की जा रही है। Bootlegging

पुलिस ने ट्रक से हरियाणा और राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 288 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

#Udaipur #UdaipurTimes #UdaipurNews #CrimeNews #BreakingNews #Rajasthan #RajasthanPolice #Phalasia #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #Bootlegging #PoliceAction #HighwayChecking #Gujarat #EnglishLiquor #SecretCompartment #TruckSeizure #UdaipurCrime #SouthRajasthan #Mewar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News