शराब तस्करी की आशंका में पिकअप पकड़ी, दस्तावेज सही मिलने पर छोड़ा गया

सूचना गलत निकली, वैध रूट से जा रही थी गाड़ी

 | 
Udaipur Police stop liquor-loaded pickup at Bapu Bazar during special operation

उदयपुर में पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने सोमवार को बापूबाजार स्थित नाड़ाखाड़ा चौराहे पर शराब से भरी एक पिकअप को रोककर कार्रवाई की।

टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध रूप से शराब परिवहन की जा रही है। सूचना के आधार पर पीछा कर पिकअप को रोका गया और चालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस को पिकअप में 22 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब मिली।

स्पेशल टीम ने तुरंत सूरजपोल थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सूरजपोल पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को थाने ले जाया गया। पूछताछ के दौरान शराब के मालिक भी थाने पहुंचा और उसने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच में पुष्टि हुई कि शराब बलीचा स्थित सरकारी गोदाम से हाथीपोल स्थित अधिकृत शराब की दुकान पर भेजी जा रही थी और यह परिवहन कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा था।

टीम ने यह भी पाया कि पिकअप उसी निर्धारित रूट—पटेल सर्कल, सूरजपोल चौराहा, बापूबाजार, देहलीगेट और अश्विनी बाजार—से होकर आगे बढ़ रही थी। सूचना गलत निकली जिसके कारण तस्करी की आशंका में यह कार्रवाई हुई। सभी दस्तावेज सत्यापित होने के बाद पुलिस ने पिकअप और चालक को छोड़ दिया। शराब का मालिक बाद में पूरे स्टॉक को अपनी दुकान तक लेकर गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News