पुलिस की साईबर क्राइम के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी

15 दिनों में रिकवर किए 201222.25 रुपये
 

 | 
cyber police station

उदयपुर,29.04.24 - ज़िला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और साईबर क्राइम के खिलाफ काम करते हुए पिछले 15 दिनों में कुल 201222.25 रुपये रिकवर कर पीड़ितों को लौटाए। 

ज़िले में बढ़ती हुई साईबर क्राइम की घटना को देखते हुए एसपी उदयपुर योगेश गोयल द्वारा चलाए जा रहे अभीयान के तहत उदयपुर पुलिस ने इस कार्यवाहियों को अंजाम दिया और आरोपियों का पता लगा उनसे बड़ी मात्रा में ठगी गई राशि रिकवर की गई। इन कार्यवाहियों में ज़िले की सवीना थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही है। 

थानाधिकारी सवीना फूल चाँद टेलर ने बताया की थाने पर ऑनलाईन साईबर ठगी की रिपोर्ट मिलने पर सम्बन्धित कम्पनियो तथा बैंको को तत्काल पत्राचार कर ठगो के खाते फ्रीज करवाये जाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुये पीडित व्यक्यिो के पैसे रिकवर करवाये गये।

इन मामलों में15 दिन में राशि रिकवर कराई गई :

  1. पुष्पा लबाना के माबाईल पर फोन कर बिना ओटीपी के खाते से 95000 रूपये निकाल लेना जिस पर पीडिता को सम्पूर्ण 95000 रूपये की राशि रिकवर करवाई गई।
  2. हिम्मत सिंह सुराणा से मकान किराये पर लेने के नाम पर ऑनलाईन पैसे भेजने के नाम पर 1 रूपया खाते मे मंगवा कर 99500 रूपये खाते से निकाल लेना जिस पर पीडित को 54900 रूपये की राशि पीडित को रिकवर कराई गई ।
  3. शंकरलाल मेनारिया के पास प्राईवेट नम्बर से मैसेज भेजने का कहकर 34000 रूपये की धोखाधडी कर लेना जिस पर पीडित को 26697.25 रूपये रिकवर कराई गई ।
  4. जयराजसिह के मोबाईल पर फोन कर क्रेडिट कार्ड के रिवर्ट पॉइन्ट को केश मे बदलने का कहकर खाते से 40565 रूपये निकाल लेना जिस पर पीडित को 20325 रूपये की राशि रिकवर कराई गई तथा शेष राशि के रिकवरी के प्रयास भी किये जा रहे है ।
  5. चुन्नीलाल को लोन दिलाने के नाम पर केडिट कार्ड से 4300 रूपये निकाल लेना जिस पर पीडित को सम्पूर्ण राशि 4300 रूपये रिकवर कराई गई इस प्रकार अलग अलग रिपोर्ट पर कुल राशि 201222.25 रुपये पीडितो को लौटायी गई ।

पुलिस की टीम द्वारा गत 4 महीने मे 690100.45 रूपये की रिकवरी कर पीडित को दिलवाये जा चुके है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News