हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा एवं शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
उदयपुर 19 फ़रवरी 2026 । ज़िला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी शांति नगर, हिरणमगरी सेक्टर-5 हाल बरकत कॉलोनी थाना सविना का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। इस पर थाना सविना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रकरण संख्या 68/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट, अपहरण और अवैध वसूली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे चल रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में थाना सविना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को न्यू आबादी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मारुति 800 कार घर के बाहर से चोरी हो गई है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कामिल रजा खान उर्फ मीट निवासी न्यू कॉलोनी, गोवर्धन विलास को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की मारुति 800 कार बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
#UdaipurPolice #FardeenGanja #VehicleTheftUdaipur #SavinaPolice #Maruti800Recovery #UdaipurNews #RajasthanCrimeNews #PoliceActionUdaipur #CrimeUpdate
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
