पुलिस ने अर्न्तराज्य डोडा चुरा तस्करी गिरोह का किया खुलासा

गिरोह की 5  महिला सदस्यों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार 

 | 
INTER STATE GANG OF POPPY HUSK BUSTED

रोडवेज व प्राईवेट बसो के ज़रिए होती थी पंजाब व हरियाणा तक नशे की तस्करी
 

उदयपुर 29 मार्च: उदयपुर के प्रताप नगर थाना की टीम द्वारा राजस्थान व मध्य प्रदेश के आस-पास के क्षेत्र से पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यो में मादक पदार्थो की अवैध तस्करी करने वाले अर्न्तराज्य गिरोह पर बडी कार्यवाही हुई है। थानाधिकारी प्रतापनगर, भरत योगी  के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए, देबारी पिण्डवाडा नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर के 5 महिलाओ सहित 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।  उनके पास मिले 14 बैगो मे कुल 1 क्विंटल 23 किलो डोडा चुरा ज़ब्त किया गया एवं सभी आरोपीगण को गिरफतार कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

ऐसे होती थी स्मगलिंग

गिरफतार आरोपी हरियाणा व पंजाब से समुह के रूप मे राजस्थान के मेवाड क्षेत्र व मध्य प्रदेश राज्य के बॉर्डर क्षेत्रो से आकर यंहा से अवैध अफिम डोडा चुरा खरीदकर पंजाब हरयाना में बेच लेते। लोकसभा चुनावो के दौरान पुलिस विभाग की नाकाबन्दी से बचने के लिये वे यह सामान वे अलग-अलग ट्रोली बैग, पिठु बैग, आदि मे भरकर,  प्राईवेट सवारी बसों, रोडवेज बसो मे बैठकर पंजाब हरियाणा की तरफ ले जाकर अवैध अफिम डोडा चुरा की तस्करी करते। पूछताछ पर आरोपी द्वारा पुर्व मे भी करीब छः सात चक्कर इसी तरीके से मेवाड व MP राज्य से सटे क्षेत्रो मे आकर अफिम डोडा चुरा की तस्करी पंजाब, हरियाणा तक करना बताया गया है।

गिरफतार किए  गए आरोपियों की पहचान  सुखा सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी गांव पिरावाली हिसार हरियाणा, राहुल बिश्नोई उम्र 19 वर्ष निवासी गांव रतिया, फतेहाबाद हरियाणा, बलजीत कौर उम्र 60 वर्ष निवासी भैनी भागा मानसा पंजाब, कर्मजीत मजवी उम्र 62 वर्ष निवासी लाल पट्टी, भैनी भागा ,मानसा पंजाब,अमरजीत चमार उम्र 60 वर्ष निवासी कलीपुर  मानसा पंजाब, बलविंदर कौर उर्फ बिंदर उम्र 60 वर्ष निवासी विरेवाला खुर्द फंदकोट पंजाब, सुमन देवी उम्र 55 वर्ष निवासी बद्री सिधी कैम्पस थाना बाडी जिला सतना मध्यप्रदेश हाल सिंधी कैम्परायसेन मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों से पूछ ताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News