पुलिस पर हमला कर जीप छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी लगातार जंगलों में भाग रहे थे ऐसे में पुलिस में जंगलों में दबिश देते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है

 | 
arrest

उदयपुर 6 जून 2023। जिले की पहाड़ा थाना पुलिस पर हमला कर पुलिस जीप छीन कर फरार होने वाले आरोपी आज गिरफ्तार हो गए। 30 मई को हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया और आज मुख्य आरोपी गोविंद और मंशाराम सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल 30 मई को गोविंद को पकड़ने गई पहाड़ा थाना पुलिस के जीप ड्राइवर पर हमला कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस टीम पर किए गए हमले में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा बदमाश शामिल थे, ऐसे में लगातार तलाश करते हुए आज पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद और उसके भाई मंशाराम के साथ हमला करने वाले पांच अन्य को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लगातार जंगलों में भाग रहे थे ऐसे में पुलिस में जंगलों में दबिश देते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना से अपराधियों के हौसले बुलंद हो सकते थे, ऐसे में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ना जरूरी था। 

ऐसे में टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी भी तीन से चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News