सुखेर में अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई

सुखेर थाना पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई 
 | 
Police busted illegal Hukka Bar, arrests 9 including owner

उदयपुर 10 मार्च 2026। पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सुखेर थाना क्षेत्र में एक कैफे पर दबिश देकर अवैध हुक्का जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी के तहत थानाधिकारी सुखेर ने अपनी टीम और डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100 फीट रोड स्थित द सेशा कैफे पर दबिश दी।

दबिश के दौरान कैफे में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने आठ हुक्के और भारी मात्रा में नशीले फ्लेवर सहित अन्य हुक्का सामग्री जब्त की।

पुलिस ने इस मामले में नितेश निमावत पुत्र ओम प्रकाश निवासी खटीक वाडा थाना धानमंडी को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में जुबियो शोरूम के पास 100 फीट रोड स्थित द सेशा कैफे का संचालन कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolice #RajasthanNews #UdaipurCrime #Sukher #HookahBarRaid #IllegalHookah #RajasthanPolice #UdaipurUpdates #UdaipurCity #LocalNewsUdaipur #CrimeNewsRajasthan #100FeetRoadUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News