बदमाशों, आदतन अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने फिर दी दबिश

अलसुबह विभिन्न थानों क्षेत्रो में टीमो ने आदतन अपराधियों, वांछित अपराधियों पर इन कार्रवाई को अंजाम दिया

 | 
police action

उदयपुर 25 जून 2023 । शहर को अपराधियों से मुक्त बनाने और शहरवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस हर रोज कोई ना कोई प्रयास करती ही रहती हैं।

इसी कड़ी में उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व डिप्टी एसपी चाँदमल सिंगारिया और उनकी टीम ने एक बार फिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश दी । आज सुबह टीम ने दबिश दी तो क्या कुछ नजारे देखने को मिले।

police action

अलसुबह विभिन्न थानों क्षेत्रो में टीमो ने आदतन अपराधियों, वांछित अपराधियों पर इन कार्रवाई को अंजाम दिया। 

police action

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि इस दौरान सुखेर थाना क्षेत्र से एक और धनामण्डी थाना क्षेत्र से 4 आदतन अपराधियों को डिटेन किया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। उन्होंने कहा की या तो अपराधी अपराध का रास्ता छोड़ दें या फिर शहर को हमेशा के लिए छोड़ दें।

police action

आपको बता दें कि एसपी भुवन भूषण के नेतृत्व में इस तरह की दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इससे पूर्व सूरजपोल थाना क्षेत्र के किशनपोल में दबिश दी थी। आज सुबह टीम ने दबिश दी तो क्या कुछ नजारे देखने को मिले।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News