देलवाड़ा थाना पुलिस ने युवक से 71 लाख रूपये की नकदी बरामद की
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत की गई कार्रवाई
उदयपुर 28 मार्च 2024। देलवाड़ा थाना पुलिस की देर रात लोकसभा चुनाव 2024 के तहत की गई कार्रवाई करते हुए नेगडिया टोल नाका के पास बस से करीब 71 लाख 80 हजार रुपए एक युवक से नकद बरामद किए। युवक द्वारा संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिए जाने पर रुपए जप्त किए गए।
देलवाड़ा थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई। देलवाड़ा ब्लॉक के पास नेगडिया टोल नाका पर देर रात देलवाड़ा पुलिस के द्वारा नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की गई है।
बता दें कि प्राइवेट वाहन को पुलिस के द्वारा चेक करने पर करीब 71 लाख 80 हजार रुपए नगद बरामद किए है। बता दें कि स्लीपर बस में युवक से यह रकम बरामद की गई है जो की भीलवाड़ा निवासी संजय बताया जा रहा है।
युवक से जब इस नकदी के बारे में पूछताछ की गई तो युवक द्वारा कोई भी संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया गया बाद में रुपए को जप्त करते हुए इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है की पूरी कार्रवाई देलवाड़ा थाना अधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई है।
