उदयपुर पुलिस ने धानमंडी से पकड़ी 71 लाख 68 हजार रूपए की अवैध राशि


एक व्यक्ति हिरासत में 

 | 
Hawala money seized

उदयपुर,20.10.23- शहर की धानमंडी थाना पुलिस और DST की संयुक्त कार्यवाही करते हुए 71 लाख 68 हजार की अवैध राशि बरामद  की है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

पुलिस द्वारा धानमंडी थानाक्षेत्र के मीना पाड़ा इलाके में बानी एक डिस्पोजलस की दूकान की तीसरी मंजिल पर बने एक ऑफिस से इस राशि को बरामद किया गया है, साथ ही पुलिस ने ऑफिस से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान ईश्वर भाई निवासी मेहसाणा गुजरात के रूप में हुई है। 

थानाधिकारी धानमंडी सुबोध जांगिड़ ने बताया की मुखबिर से सुचना मिली थी की मीणा पाड़ा इलाके में एक ऑफिस में एक व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में अवैध रूप से नकद राशि मौजूद है, जिस पर थाने की टीम ने DST की टीम को साथ लेकर जब ऑफिस को राइड किया तो वहां पर बताई गई राशि मिली जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। 

जांगिड़ ने बतया की इस कार्यवाही को आगामी विधान सभा इलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए उदयपुर एसपी भुवन भूषण और डिप्टी  एसपी चांदमल संगारिया के सुपर विजन में अंजाम दिया गया है। 

ऑफिस में रैड (Raid)  के दौरान मिली राशि के बारे में जब आरोपी से पूछा गया तो नहीं वो कोई संतोष जनक जवाब दे पाया न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया जिसपर इस राशि को जप्त कर  लिया गया है, साथ ही इनकम टैक्स  विभाग को भी इसकी सुचना दे दी गई है।  

गौरतलब है की इसके पूर्व सूरजपोल थाने ने भी सर्वऋतु विलास इलाके में बने एक ऑफिस से 19 लाख रूपए की हवाला राशि जप्त  की थी और 8 लोगों को हिरासत में लिया था तो वहीं  कुछ दिन पूर्व खेरवाड़ा थाना पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए 2 करोड़ रूपए की हवाला राशि को जप्त किया था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News