उदयपुर में पुलिस कार्रवाई,लेपर्ड की खाल बरामद
आरोपी फरार, जांच जारी
उदयपुर 4 मई 2026 - माण्डवा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के घर से लेपर्ड की खाल बरामद की है।
आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा डुंगर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी ने मुखबिर की सूचना पर 3 मई 2026 को आमलीघाटी निवासी हिस्ट्रीशीटर सविया पुत्र काला के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर से वन्यजीव पैंथर की खाल बरामद की गई, हालांकि आरोपी मौके पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 44/2026 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #WildlifeCrime #PantherSkin #PoliceAction #MandawaPolice #DSTTeam #UdaipurCrime #WildlifeProtectionAct #IllegalWildlifeTrade #BreakingNewsIndia #RajasthanPolice #CrimeNews2026 #WildlifeConservation #IndiaNews
