प्रतापनगर हत्या प्रकरण में फरार आरोपी पर इनाम बढ़ा,अब सूचना देने पर मिलेंगे 50 हजार रुपये

उदयपुर रेंज आईजी ने इनाम राशि दोगुनी की, आरोपी शक्ति कुमार की सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

 | 
Smugglers Attack Udaipur Police Team During Liquor Smuggling Crackdown | Kherwada Crime News

 Udaipur Times News, Reward On Murder, Accused Absconding, उदयपुर 15 जुलाई 2026 - उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव ने प्रतापगढ़ जिले में दर्ज हत्या के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शक्ति कुमार पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये  कर दी है। Murder Accused Reward

इससे पहले आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार आरोपी शक्ति कुमार पुत्र संजय सिंह, निवासी कुबेरा, थाना सकूराबाद, जिला जहानाबाद (बिहार) तथा दूसरा पता 190-ए, नियर बाबूलाल चौक, मुनिरका विहार, थाना किशनगढ़, साउथ वेस्ट दिल्ली, प्रतापनगर  थाने में दर्ज हत्या के मामले (एफआईआर संख्या 391/2022) में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 एवं 34 के तहत वांछित है। पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।

पूर्व में 27 मई 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब उस आदेश को निरस्त कर इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। CrimeNews

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने की सटीक एवं प्रमाणिक सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। MurderCase

सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

#Pratapnagar #RajasthanPolice #CrimeNews #MurderCase #ShaktiKumar #WantedAccused #RajasthanCrime #UdaipurRange #PoliceUpdate #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News