Udaipuir Times News, Crime News Udaipur, Chain Snatcher arrested, उदयपुर 11 नवंबर 2026 । प्रतापनगर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल (37) पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी गणेश नगर, पायड़ा के रूप में हुई है। Chain Snatching
पुलिस के अनुसार, गणपति नगर (बोहरा गणेशजी) निवासी पूजा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ एक्टिवा पर अस्पताल जा रही थीं। Crime News
धुलकोट चौराहे से हनुमान मंदिर के बीच पीछे से बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। Udaipur News
इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लगातार पीछा किया और 36 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।