गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर लगाए आरोप, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने की छेड़छाड़

डॉक्टर ने कहा महिला लगा रही है झूठे आरोप

 | 
Roadways conductor arrested for molesting a woman

रिपोर्ट पर बेकरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू

उदयपुर के एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है। घटना उस समय की जब 45 वर्षीय गर्भवती महिला डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए आई थी। पीड़ित महिला की लिखित रिपोर्ट पर बेकरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गर्भवती महिला ने डॉक्टर के खिलाफ आरोप लगाया है कि 18 अगस्त को वह अपनी भाभी के साथ चेकअप करवाने पीएचसी आई हुई थी। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश ने चेक करने के लिए पहले वार्ड में जाने को कहा। वार्ड में जाने पर डॉक्टर ने गर्भ चेक करने के बहाने पेट और गुप्तांगों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया।

जब उसने विरोध किया तो पास में खड़ी उसकी भाभी भी आ गई। डॉक्टर ने उसे भी धक्का देकर नाराज होकर चला गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर बेकरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित महिला नौ म​हीनें की गर्भवती है। वहीं महिला की ओर से आरोप लगने के बाद डॉक्टर गर्भवती महिला 18 अगस्त को अस्पताल आई थी। उन्होंने एक मेल नर्स सहित स्टाफ के दो जनों की मौजूदगी में चेकअप किया। इस दौरान उन्होंने टाइम पूरा होने पर डिलीवरी के लिए भर्ती होने की सलाह दी तो महिला भड़क गई। महिला उसी दिन डिलीवरी करवाना चाह रही थी।

बहस के बाद मैंने डांट कर 1-2 दिन बाद हीं अस्पताल में आने के लिए कहा। छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। महिला झूठे आरोप लगा रही है। हालांकि  पुलिस जांच करते हुए सारे पहलुओं पर बयान दर्ज कर रही हैं। चेकअप के वक्त महिला नर्स और एक पुरुष स्टाफ भी मौजूद था। उन्होंने भी गर्भवती महिला द्वारा बहस करने की बात कही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News