कार टच होने के विवाद में गर्भवती महिला और पति से मारपीट

पेट में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 3 नवंबर 2026 । कुराबड़ थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, भल्लों का गुड़ा में कार टच होने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक युवक और उसकी तीन माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला के पेट में दर्द होने पर दंपती को अस्पताल जाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, लसीबाई पत्नी जितेंद्र कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ उदयपुर से घर लौटी थी। पति कार को आंगन में खड़ी कर रहे थे। इस दौरान रिवर्स लेते समय कार बाहर खड़ी दूसरी गाड़ी से टच हो गई।

इस बात पर सुरेश मेघवाल और अन्य लोग वहां आ गए। आरोप है कि सुरेश ने पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची लसीबाई के साथ भी मारपीट की गई। Crime News 

रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि वह तीन माह की गर्भवती है और उसके पेट पर लात मारने से काफी दर्द होने लगा। इसके बाद दंपती रात में अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। सुबह घर लौटने पर सुरेश मेघवाल ने मकान नहीं तोड़ने पर जेसीबी लाकर तोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News