सवीना में गर्भवती का शव घर में फांसी के फंदे पर मिला

कल रविवार को मिला था महिला का शव 
 | 
मृत्यु का कोई कारण सामने नहीं आया है।  न ही कोई विवाद सामने आया है 

उदयपुर 22 जून 2020 ।  शहर के सवीना थाना क्षेत्र के खेड़ा सर्कल में कल सुबह एक गर्भवती महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। प्रथम दृष्ट्या अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है। 

सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की महिला का शव उसके ससुराल में ऊपर के कमरे में फांसी के फंदे पर मिला। महिला की शादी 14 माह पहले ही हुई है। महिला के पीहर पक्ष ने भी किसी प्रकार के कोई विवाद की बात नहीं कही है। पुलिस ने मृतका के ससुराल और महिला के भाई समेत पीहर पक्ष के से पूछताछ में कोई विवाद सामने नहीं आया है। 

मृतका की पहचान कमला पत्नी विनोद निवासी खेड़ा सर्कल सवीना के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। जहाँ उसका पोस्ट मार्टम कर  सौंप दिया गया है।  इस सम्पूर्ण मामले की जाँच आईएएस अधिकारी सौम्या झा को सौंपी गई है।        

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News