मनमाने दाम पर खाद्य सामग्री बेचने पर रसद विभाग की कार्यवाही
उदयपुर, 2 अप्रैल 2020। जिले में कोरोना महामारी के कारण जिले में लॉकडाउन हालातों में कतिपय दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम पर सामग्री की बिक्री की शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए गुरुवार को जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशों पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 4 दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए जांच की।
जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा खाद्य पदाथों की दरें निर्धारित करने के बाद भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित किमत से अधिक किमत वसूलने की प्राप्त शिकायतों पर प्रवर्तन अधिकारी पिंकी भाटी के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया और जांच करवाई गई और अनियमितताओं पर नोटिस देते हुए चालान बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि बड़ी क्षेत्र में प्रिया स्टोर पर दुकानदार निरीक्षक पिंकी भाटी द्वारा नगर-निगम व फूड लाईसेंस मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं करा पाया वहीं मौके पर रेट लिस्ट भी नहीं पाई गई। यहां दाल चना दाल 110 रुपये किलो की दर पर बेचने की स्थिति पर दुकानदार को नोटिस देते हुए चालान बनाया गया।
इसी प्रकार सुंदरवास में नवकार डिपार्टमेंटल स्टोर में भी दुकानदार लाईसेंस उपलब्ध नहीं कराया गया वहीं रेट लिस्ट नहीं पाई गई। पैंकिंग पर भी सूचनाओं का अंकन नहीं मिला। दोनों दुकान मालिकों को नोटिस जारी करते हुए चालान बनाया व दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाई गई।
