प्रोफ़ेसर ने फतहसागर में कूदकर दी जान

रात को घर से झगड़ा करके निकले थे। आज फतहसागर में मिली लाश 
 | 
कोटा के 45 वर्षीय प्रोफेसर  उदयपुर में एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। फिलहाल वह उदयपुर में हिरणमगरी सेक्टर 3 में निवासरत थे। कल ही उनका जन्मदिन भी था। 

उदयपुर 27 दिसंबर 2019 ।  आज सुबह शुक्रवार को फतहसागर झील के देवाली वाले छोर पर स्थित छतरी पर एक प्रोफ़ेसर ने झील में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। प्रोफेसर की लाश दोपहर में झील से निकाली गई। 

कोटा के 45 वर्षीय प्रोफेसर  उदयपुर में एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। फिलहाल वह उदयपुर में हिरणमगरी सेक्टर 3 में निवासरत थे। कल ही उनका जन्मदिन भी था। 

बताया जाता है कि कल रात झगड़ा होने की वजह से घर से निकल गए थे और वापस नहीं लौटे । परिजन उनको तलाश  रहे थे लेकिन उनका  पता नहीं चल पाया। सुबह फतहसागर के देवाली वाले छोर पर स्थित छतरी पर उनका पर्स और अन्य सामान मिला। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची। वहीँ मौके पर परिजन और अन्य लोग भी एकत्र हो गए। 

सुबह से दोपहर तक रेस्क्यू टीम और गोताखोरों ने पानी में तलाश कर दोपहर में प्रोफेसर की लाश बाहर निकाली। शव को एमबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। कोटा से उनके परिजन भी उदयपुर पहुँच चुके है। अभी तक झगडे और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News