उदयपुर पुलिस ने वैश्यावृत्ति के रैकेट का किया भंडाफोड़ 13 युवतियां और 10 संचालक गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने वैश्यावृत्ति के रैकेट का किया भंडाफोड़ 13 युवतियां और 10 संचालक गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस की टीमों ने पांच थाना क्षेत्रो की पुलिस ने की विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही 
 
उदयपुर पुलिस ने वैश्यावृत्ति के रैकेट का किया भंडाफोड़ 13 युवतियां और 10 संचालक गिरफ्तार
13 युवतियों, क़रीब 10 देह व्यापार संचालको, जिनमे दो महिला संचालक भी शामिल है, को पीटा एक्ट में किया गिरफ्तार 
 

उदयपुर 17 मार्च 2020। उदयपुर पुलिस ने जिले में वैश्यावृत्ति और होटलो में चल रहे अवैध देह व्यापार पर लगाम कसने के लिए जिले की पांच पुलिस थाना क्षेत्रो के साथ मिलकर बड़ी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में लिप्त वैश्यावृत्ति के आरोप में 13 युवतियों और 10 संचालको को गिरफ्तार किया है।  संचालको में दो महिलाए भी शामिल है जो की घर से देह व्यपार संचालित करती है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरुप मेवाड़ा ने बताया की पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र पारीक, राजीव जोशी, सुधा पालावत और चेतना भाटी के नेतृत्व में सुखेर, प्रतापनगर, भूपालपुरा, सवीना और हिरणमगरी थाना पुलिस की टीम ने उक्त कार्यवाही करते हुए 13 युवतियों, क़रीब 10 देह व्यापार संचालको, जिनमे दो महिला संचालक भी शामिल है, को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र पारीक के नेतृत्व में सुखेर थाना पुलिस ने होटल गोकुल पर छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त आसाम और पश्चिम बंगाल निवासी  दो युवतियों समेत होटल संचालक  27 वर्षीय जीतू, 26 वर्षीय राहुल नौटियाल, और 25 वर्षीय हर्षित कुमावत को गिरफ्तार किया। 

इसी प्रकार पुलिस उप अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में दलाल धर्मेंद्र सहित देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों को पकड़ा। जबकि पुलिस उप अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में भूपालपुरा थाना पुलिस ने शक्ति नगर स्थित होटल गणपति पर छापा मारकर दो होटल संचालको और देह व्यापार में लिप्त चार युवतियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी के नेतृत्व में हिरणमगरी थाना पुलिस ने वीआईपी कॉलोनी के एक मकान से महिला देह व्यापार में लिप्त महिला संचालक बेबी सिंधी और एक युवती को गिरफ्तार किया गया जबकि हिरणमगरी सेक्टर 6 के एक मकान से देह व्यापार में लिप्त दम्पति मनीष छाबड़ा और रेखा छाबड़ा और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने उक्त कार्यवाही बोगस ग्राहकों के ज़रिये करते हुए सभी लोगो को Prevention of Immoral Trafficking Act  (PITA) के तहत गिरफ्तार किया है।  इन लोगो से पूछताछ जारी है ताकि देह व्यापार में लिप्त बाकि लोगो के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा सके।     
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal