अंबामाता थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के विरोध में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन

फिलहाल हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, न ही कोई गिरफ्तार हुआ है  

 | 
murder at ambamata

उदयपुर 10 नवंबर 2023। अंबामाता थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिले महिला के अर्द्धनग्न शव के बाद दूसरे दिन गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन किया। परिजन और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में पडोसी यहां पहुंचे। 

लोगों का कहना था कि मृतक महिला के बाद उसके परिवार में सिर्फ बेटा ही बचा है। लोगों ने प्रशासन ने मांग की है कि मृतक महिला के बेटे को आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही महिला के हत्यारों को जल्द पकड़कर सख्त से सख्त ​सजा दी जाए। 

अंबामाता थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। इधर, एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में महिला के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि फिलहाल हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News