पुला मर्डर केस का खुलासा - शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में ली जान


पुला मर्डर केस का खुलासा - शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में ली जान 

पुला के तिरुपति विहार में खाली प्लाट में बुधवार की मिला था शव 

 
पुला मर्डर केस का खुलासा - शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में ली जान
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

उदयपुर 22 जनवरी 2021। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के तिरुपति विहार स्थित खाली प्लाट में दो दिन पहले एक युवक कपिल पिता बाबूलाल  का 2-3 पुराना शव बरामद हुआ था।  युवक की किसी ने पत्थर मर कर हत्या कर दी थी।  उक्त मामले में खुलासा करते हुए अम्बामाता थाना पुलिस ने बताया शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में कपिल की हत्या उसी के दोस्त हिम्मतसिंह पिता भगवत सिंह निवासी पुला ने की थी।  पुलिस ने हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  

क्या था मामला 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह और मृतक कपिल साथ महि रहते थे।  क़रीब चार दिन पहले खाली प्लाट में दोनों शराब पी रहे थे।  इस दौरान शराब ख़त्म हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को और शराब लाने के लिए कहा जिसे पर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।  इस दरमियान हिम्मत सिंह ने पत्थर कपिल के सिर पर दे मारा जिससे कपिल वहीँ गिर गया।  उसकी मौत की आशंका होने और चेहरा छुपाने के लिए हिम्मत ने उसके चेहरे पर पत्थर से और वार किया और मौके से फरार हो गया।      

उल्लेखनीय है की बुधवार को पुला स्थित तिरुपति विहार इलाके में एक खाली प्लाट में कपिल पुत्र बाबूलाल का शव मिला था।  कपिल के भाई की रिपोर्ट पर अम्बामाता थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए अनुसन्धान प्रारम्भ किया था।   
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal