स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस की कार्रवाई 

 | 

उदयपुर 17 अप्रैल 2026। सूरजपोल थाना पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद अनीस निवासी विजय सिंह पथिक नगर, सविना ने रिपोर्ट दी कि 15 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से धोली बावड़ी से घर जा रहे थे। बापूबाजार पहुंचने पर एक युवक अपाची मोटरसाइकिल पर आया और उनकी पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मौके से फरार हो गया।

इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 135/2026 धारा 309 (6) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान मोतीलाल उर्फ सोनू (28) निवासी आमेटो का वास, थाना केलवाड़ा ज़िला राजसमंद हाल निवासी बड़गांव के रूप में कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में अनुसंधान जारी है।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCity #Rajasthan #RajasthanNews #BapuBazaar #Surajpol #UdaipurPolice #RajasthanPolice #CrimeNews #LocalCrime #BreakingNews #CityCrime #PublicSafety #PoliceAction #IndiaNews #DailyNews #NewsUpdate #TrendingNews #ViralNews #ScootyRider #SnatchingCase #StreetCrime #LawAndOrder #Rajsamand #Badgaon #UdaipurUpdates
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News