राजस्थान पुलिस का मेगा अभियान: 74 हजार वाहन जांचे, 15,083 चालान और 226 गिरफ्तारियां
Udaipur Times, Rajasthan News: 2 जून 2026 । महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस ने अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 1 जून को पूरे प्रदेश में व्यापक नाकाबंदी अभियान चलाया। Rajasthan News
अतिरिक्त महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) श्री वीके सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान राज्य के सभी रेंज और कमिश्नरेट क्षेत्रों में कुल 1103 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 39,984 दुपहिया और 34,888 चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई जबकि 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Rajasthan News
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना
एडीजी सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 15,083 चालान बनाए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3234, बिना सीट बेल्ट 1648, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 184, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 1653, काली फिल्म लगे वाहनों के 1643 तथा अन्य श्रेणियों में 6433 चालान शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 385 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। Rajasthan News
रेंजवार प्रदर्शन की स्थिति
नाकाबंदी अभियान में जयपुर रेंज सबसे आगे रही, जहां 2492 चालान बनाए गए। इसके बाद अजमेर रेंज में 2229, भरतपुर रेंज में 2145, उदयपुर रेंज में 2051, कोटा रेंज में 1796, बीकानेर रेंज में 1572 तथा जोधपुर रेंज में 1470 चालान बनाए गए। जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में क्रमशः 990 और 338 चालान किए गए। Rajasthan News
वाहन जांच के मामले में भी जयपुर रेंज अग्रणी रही, जहां 13,589 वाहनों की जांच की गई। उदयपुर रेंज में 12,234, अजमेर में 10,205, भरतपुर में 9,081 तथा जोधपुर रेंज में 8,079 वाहनों की जांच की गई।
