Rajsamand ACB का बडा धमाका, 25 लाख रिश्वत लेते किया ट्रेप

 | 
Rajsamand ACB

 

Udaipur Times, Crime News, Rajsamand News: राजसमंद ACB ने बड़ा धमाका करते हुए 25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ एक व्यक्ति को ट्रेप किया। रिश्वत लेने वाला व्यक्ति CGST के उदयपुर सुपरिंटेंडेंट सांवलराम के लिए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल पारीक ने रिश्वत की रकम लेने के लिए सुशील पारीक को कहा था। रिश्वत की रकम लेने के लिए, अनिल के कहने पर सुशील पारीक ने सांवल राम के लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

कोटा रेंज एसीबी ने सुकेत कोटा से राजसमंद एसीबी के इनपुट पर सांवलराम को डिटेन किया है। एसीबी की टीम अब सांवल राम को राजसमंद लेकर पहुंच रही है।

GST के शो कॉज नोटिस के बाद रकम कम करने के सेटलमेंट के लिए मांगी गई थी रिश्वत, GST ने 3. 12 करोड़ के विभिन्न फर्म को नोटिस जारी किया था। जिसमे ₹60 लाख की रिश्वत पर सहमति बनी थी 25 लाख की पहली किस्त लेते हुए नेक्सस का भंडाफोड़ हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News