राजसमन्द भीम पुलिस ने खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया

460 हरे गांजे के पौधे जब्त, वजन 107 किलो 400 ग्राम; आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

 | 
Rajsamand Crime News

 

Udaipur Times News, Crime News Rajsamand, राजसमन्द भीम,15 सितंबर 2026 । भीम थाना पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए मियाला खेत, करकला क्षेत्र से गांजे के 460 हरे पौधे जब्त किए हैं।

पौधों का कट्टों सहित कुल वजन 107 किलो 400 ग्राम पाया गया। कार्रवाई उदयपुर से प्राप्त ANTF की सूचना के आधार पर की गई। Rajsamand News

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि खेत में मक्का की फसल के बीच गांजे के पौधे तैयार अवस्था में हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम मौके पर पहुंची और पौधों को जब्त कर नियमानुसार पैकिंग एवं सीलिंग की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में खेत का संबंध चेतन सिंह निवासी करकला, थाना भीम से पाया गया। Crime News

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश जारी है। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमन्त कलाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी भीम राकेश वर्मा के निकट सुपरविजन तथा थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में की गई। NDPS ACT

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News