Rajsamand Election 2026: वार्ड 16 के कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया

 | 
Rajsamand Election Update

 

Udaipur Times, Rajasmand Municipal Election 2026: राजसमंद मे आज नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 16 में कांग्रेस प्रत्याशी से मारपीट का मामला सामने आया है। Rajasmand Municipal Election 2026

दरअसल राजसमंद के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत कीर ने बूथ पर फर्जी मतदान होने का आरोप लगाया। फर्जी मतदान रोकने को लेकर विरोध करने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। Clash Between BJP-Congress

हिम्मत कीर ने भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह चौधरी के पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ के पास उनके साथ मारपीट होने का दावा किया। घटना के बाद वार्ड में चुनावी माहौल गरमा गया। Clash Between BJP-Congress

मामले को लेकर राजसमंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। आदित्य प्रताप सिंह ने घटना को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। Clash Between BJP-Congress

इस मामले मे भाजपा प्रत्याशी और उनके पुत्र की ओर से लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष सामने आना बाकी है। Rajasmand Municipal Election 2026      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News