‘Play Boy Job’ और Escort Service के नाम पर साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कुछ युवक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन ID के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं; जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 11 युवकों को कार सहित पकड़ा 

 | 
Rajsamand Local Crime News from Rajasthan Cyber Crime Play Boy Escort Service ‘Play Boy Job’ और Escort Service के नाम पर साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार 

UdaipurTimes, Sept 7, 2026 | Udaipur Local Crime News: राजसमंद जिले की भीम थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘Play Boy Job’, Escort Service और Part-Time Job के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से iPhone व OnePlus सहित विभिन्न कंपनियों के 20 स्मार्टफोन, अलग-अलग बैंकों के ATM/Debit Card, तीन POS/Swipe मशीनें तथा वारदात में प्रयुक्त Fronx कार बरामद की गई है। Rajasthan Crime News

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीम के धर्मेशपुरी क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन आईडी के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 11 युवकों को कार सहित पकड़ा। मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की जांच में साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ।

आरोपी Telegram, Snapchat और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंटरनेट से मॉडल युवतियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद युवाओं को Play Boy Job, Escort Service, Part-Time Job तथा VVIP महिला Client उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था। घर बैठे हजारों रुपए कमाने का लालच देकर Registration Fee, Security Fee और Commission सहित विभिन्न शुल्क के नाम पर रकम वसूली जाती थी। Rajsamand Crime News

पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम के लेन-देन और नकदीकरण के लिए Mule Bank Accounts, ATM/Debit Cards, Digital Wallet और POS मशीनों का इस्तेमाल किया जाता था।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों, मनी ट्रेल और अन्य साइबर वारदातों की जांच कर रही है। पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया पर नौकरी या कम समय में मोटी कमाई के नाम पर आने वाले संदिग्ध प्रस्तावों से सावधान रहने की अपील की है। Latest Breaking Crime News from Rajasthan