Rajsamand: भीम के बारला चौड़ा तालाब पर अवैध मत्स्याखेट पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने 400 किलो मछली जब्त की 
 

 | 
Bhim Barla Chauda Pond: 400 kg Fish Seized in Illegal Fishing Raid

राजसमंद 20 जनवरी 2026 - राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र स्थित बारला चौड़ा तालाब पर मत्स्य विभाग की टीम ने अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मत्स्य विभाग के निरीक्षण दल द्वारा 20 जनवरी 2026 को मत्स्य नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान निरीक्षण दल के मौके पर पहुंचते ही अवैध मत्स्याखेट में संलिप्त अज्ञात लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद मत्स्य विभाग की टीम ने तालाब से 400 किलो मछली, 24 थर्माकोल के कैरेट, फंसला जाल तथा 2 नावें जब्त कीं। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती ममता गुप्ता का पूर्ण सहयोग रहा, जिससे अवैध मत्स्याखेट पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका। जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. शीतल नरका के निर्देशन में गठित निरीक्षण दल में मत्स्य क्षेत्रीय अधिकारी गोविंद कुमावत, सम्पत लाल, भंवर लाल शामिल रहे।

वहीं पुलिस विभाग की ओर से SHO भीम सवाई सिंह, ASI राकेश सिंह, HC गौतम सहित अन्य पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा, जिनके सहयोग से कार्रवाई को सुचारु रूप से अंजाम दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News