Rajsamand: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

 | 

Udaipur Times, Rajsamand News: 26 मई 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर के द्वारा सेमा तहसील खमनोर राजसमंद के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

पटवार मंडल सेमा तहसील खमनोर राजसमंद अतिरिक्त प्रभार पटवार मंडल बड़ा भानुजा के पटवारी राहुल शर्मा को नामांतरण खोलने की ऐवज में ₹4000 रिश्वत राशि लेते हुए स्वयं के निवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी द्वारा ₹7000 रिश्वत की मांग की जाकर 5000 रुपए लेने हेतु सहमत हो दौराने सत्यापन  ₹1000 ले लिए थे, एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी द्वारा रिश्वत राशि को टॉयलेट में फेक दिया गया , रिश्वत राशि को मौके से बरामद किया गया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News