Rajsamand: रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड सन्नी सिंह गिरफ्तार, 30 लाख रुपये का माल बराम
करीब 1600-1700 किलोमीटर दूर बिहार तक पहुंची पुलिस, सात आरोपियों को दबोचा, साइबर सेल और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई से खुला बहुचर्चित लूटकांड
Udaipur Times News, Crime News, Rajsamnd Crime News,राजसमंद24 जून] 2026 - कांकरोली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए बहुचर्चित रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले के मास्टरमाइंड सुरज उर्फ सन्नी सिंह सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपये का लूटा हुआ माल भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2023 को कांकरोली स्थित रूपम गोल्ड ज्वेलर्स पर सुबह करीब 10:30 बजे चार बदमाश मोटरसाइकिल पर पहुंचे और हथियारों के बल पर करीब डेढ़ किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 18 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। मामले में कांकरोली थाने में प्रकरण दर्ज कर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। Rupam Gold Jewellers robbery
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण और लगातार की गई जांच के आधार पर बिहार के वैशाली जिले समेत कई राज्यों में दबिश दी। जांच के दौरान एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कृतिक कुमार उर्फ किट्टू, मनीष कुमार उर्फ राहुल, सुबोध सिंह, सौरभ कुमार तिवारी, आशीष गुप्ता उर्फ कृष्णा, सुरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह तथा आनन्दराज उर्फ टुकटुक शामिल हैं। Kankroli robbery case
पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, जिससे गिरफ्तारी में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। भाषा और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भी पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। Gold jewellery heist Rajasthan
पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल, कांकरोली थाना, नाथद्वारा थाना और जिला विशेष शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी भी गहन अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
#Rajsamand #RajsamandNews #Kankroli #Nathdwara #Udaipur #Mewar #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanPolice #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #PoliceOperation #GoldJewelleryRobbery #CyberCell #SITInvestigation #VaishaliBihar #IndiaNews
