Rajsamand : आरके हॉस्पिटल के डॉक्टर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
माइनर ऑपरेशन के नाम पर मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर रकम बरामद की
Udaipur Times News, Rajsamand News, ACB Trap News, राजसमंद 20 जुलाई 2026 - आरके हॉस्पिटल के डॉक्टर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ऑपरेशन के नाम पर मांगे थे रुपये राजसमंद। राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में कार्यरत जूनियर सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज जैन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवादी के पुत्र की आंख के पास एक सिस्ट (Cyst) थी, जिसे हटाने के लिए माइनर ऑपरेशन किया जाना था। AntiCorruption
आरोप है कि इस ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। DoctorBribery
शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। बताया गया कि सत्यापन के दौरान 500 रुपये लिए गए, जिन्हें एसीबी ने बरामद कर लिया। बाद में समझौते के तहत 1,800 रुपये पर सहमति बनी और कार्रवाई के दौरान डॉक्टर को 1,300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया।
एसीबी ने सत्यापन के दौरान लिए गए 500 रुपये भी रिकवर कर लिए। फिलहाल एसीबी की टीम डॉक्टर से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। BriberyCase
#Rajsamand #RKHospital #ACB #BriberyCase #Corruption #RajasthanNews #DoctorBribery #CrimeNews #AntiCorruption #BreakingNews
