Rajsamand: नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारी ने खुद को चाकू से किया घायल
राजसमंद 04 नवंबर 2025 04 नवंबर 2025 - नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारी ने खुद को चाकू से किया घायल। नगर पालिका परिसर में एक कर्मचारी ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। घायल व्यक्ति का नाम फिरोज बताया जा रहा है, जो नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि फिरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था और शारीरिक रूप से भी बीमारी से परेशान था।
घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत नाथद्वारा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। नगर पालिका परिसर में हुई इस घटना से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।राजसमंद नाथद्वारा से खबर: नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारी ने खुद को चाकू से किया घायल। नगर पालिका परिसर में एक कर्मचारी ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। घायल व्यक्ति का नाम फिरोज बताया जा रहा है, जो नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि फिरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था और शारीरिक रूप से भी बीमारी से परेशान था।
घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत नाथद्वारा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। नगर पालिका परिसर में हुई इस घटना से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
