Rajsamand: समाज से परेशान पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
राजसमंद 22 नवंबर 2025। पुलिस थाना खमनोर क्षेत्र में दर्ज FIR के मामले को लेकर पीड़ित रामचन्द्र पुत्र छगनलाल ने पुलिस अधीक्षक राजसमंद से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी ने लिखित में आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे गांव में असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर धमकियां दे रहे हैं।
प्रार्थी का कहना है कि आरोपी खुलेआम दावा कर रहे हैं कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती, हमारी पहुंच ऊपर तक है।” उन्होंने आरोप लगाया कि षड्यंत्रपूर्वक गांव में झूठी अफवाहें फैलाकर उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया गया है और 70 लाख रुपये की अवैध मांग कर मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। प्रार्थी ने यह भी कहा कि आरोपियों ने धमकी दी है कि “जूते सिर पर रखकर पूरे गांव में घूमोगे, तभी तुम्हें शामिल करेंगे”, जिससे उनका परिवार भय और तनाव में जी रहा है।
इसी विषय में समाज के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि “समाज ने किसी को बाहर नहीं किया, न हीं समाज के प्रोग्राम में आने-जाने के लिए उन्हें मना किया है अध्यक्ष ने लेटर भी पीड़ित पक्ष के वकील को व थाने में भिजवाया है जिसमें साफ तौर पर कहा की यहाँ झूठी अफवाह फैला रहे हैं जिसमें समाज के व्यक्ति व अध्यक्ष का किसी भी तरह से सहयोग नहीं करते हैं। वही पीड़ित सामाजिक ठेकेदारों के दबाव और धमकियों से परेशान है। समाज का इन गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।”
प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि पुलिस थाना खमनोर को निर्देशित कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती है।