चित्तौड़गढ़: व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार का ईनाम घोषित

आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश
 | 

चित्तौड़गढ़ 3 अप्रैल 2026। जिले में हुए चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा फरार आरोपी रमता राम की तलाश एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 50 हजार रुपये के इनाम राशि की घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में संलिप्त आरोपी रमता राम घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। 

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी पर पूर्व में जारी 25 हजार रुपये के ईनाम की राशि मे बढ़ोतरी हेतु आईजीपी उदयपुर को की गई अनुशंसा पर आईजीपी द्वारा ईनामी राशि मे बढ़ोतरी करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपी  रमता राम को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देता है जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

#Chittorgarh #RajasthanNews #RajasthanCrime #UdaipurRange #BreakingNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #IndiaNews #LocalNewsRajasthan #UdaipurNews #CrimeAlert #HindiNews #NewsUpdate

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal