रणिया का पुत्र झाला गिरफ्तार

नंदिया रोड पिण्डवाड़ा जिला सिरोही से गिरफ्तार किया

 | 
raniya

उदयपुर 5 जून 2023। मांडवा पुलिस थाना की टीम पर हथियारों से हमला करने वाले रणिया की गिरफ़्तारी के बाद रणिया के पुत्र और 25 हज़ार का इनामी हिस्ट्रीशीटर जालमचंद उर्फ़ झाला को पुलिस ने कल नंदिया रोड पिण्डवाड़ा जिला सिरोही से गिरफ्तार किया। 

उल्लेखनीय है की 27अप्रैल को  माण्डवा थाना टीम द्वारा एचएस रणिया पिता देवा, एचएस झाला पिता रणीया की सकुनत पर धरपकड हेतु दबिश की कार्यवाही के दौरान टीम पर रणिया गैंग द्वारा द्वारा पिस्टल, टोपीदार बन्दुक, चाकू, लाठीयों एवं पत्थरों से जानलेवा हमला कर हथियार लूट लिये व पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

इस घटना कों कों लेकर थाना मांडवा पर प्रकरण संख्या 35/2023 धारा 147–148–149–332-333-353-307-427-397 - 120बी भादंसं व 3,4,5 / 25 आर्म्स एक्ट व धारा 03 पीडीपीपी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान व मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा मांडवा पुलिस टीम पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर हथियार लूट लेने वाले रणिया व गैंग के फरार वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर टीमों का गठन किया गया।

जिस पर गठित टीम द्वारा सूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में वांछित 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त जालमचंद उर्फ झाला पिता रणिया निवासी कुकावास पुलिस थाना मांडवा जिला उदयपुर को आज 4 जून को नंदिया रोड पिण्डवाड़ा जिला सिरोही से गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकरण में 2 बाल अपचारी को भी थुर पाटिया, वडगाव जिला बनासकांठा, गुजरात से डिटेन कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

प्रकरण में पूर्व में 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त रणिया पिता देवा सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को डिटेन किया जा चुका है। अभियुक्त जालमचंद उर्फ झाला के विरुद्ध पूर्व में एक दर्जन मामले दर्ज है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News