सहपाठी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है
 | 
rape

उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा ने अपने सहपाठी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार एक पीडि़ता ने उसकी पुत्री के साथ स्कूल में पढऩे वाले सहपाठी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि 31 जनवरी को आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले गया। इस दौरान आरोपी के परिजन मेले में गए थे। रात में पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद दूसरे दिन आरोपी पुत्री को छोड़ कर चला गया। 

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News