दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

 | 
Boy from Uttar Pradesh Commits Suicide over Failed Affair

पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर 22 अक्टूबर 2021 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में कल गुरुवार रात को किराये पर रह रही कपासन निवासी दुष्कर्म पीड़िता युवती ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों के हत्या की आशंका जताई है हालाँकि युवती के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। 

हिरणमगरी थाना पुलिस के अनुसार कपासन निवासी हाल हिरणमगरी क्षेत्र निवासी मीना बैरवा ने अपने जीवन से परेशान होकर पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर अपना जीवा समाप्त कर लिया। घटना का पता उस वक़्त चला जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी की काफी देर से युवती का कमरा बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाज़ा खोल कर अंदर गई युवती पंखे पर फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली। 

युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है हालाँकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिनमे युवती अपने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है। युवती ने कुछ समय पहले भूपालसागर निवासी विकास सिरोया के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज करवाया था। तथा इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान पेश कर दिया था। यह मामला ज़ेरे ट्रायल चल रहा था और इस बीच यह घटना सामने आ गई। इसी बात को लेकर परिजनों ने युवती ने परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News