विधवा महिला से दुष्कर्म कर 7 लाख रूपये ऐंठने का आरोप

हिरणमगरी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

 | 
rape

उदयपुर 31 दिसंबर 2021 शहर के हिरणमगरी थाने में एक विधवा ने केबल ऑपरेटर के खिलाफ दुष्कर्म और रूपये ऐंठने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की केबल ऑपरेटर ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और 7 लाख रूपए भी ऐंठ लिए।  

हिरणमगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की  विधवा महिला ने आरोपी भोपालसिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वीआईपी कॉलोनी सेक्टर 9 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। महिला के पति की मौत वर्ष 2016 में हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोपी भोपाल सिंह केबल ऑपरेटर का काम करता है। इसी कारण वह आरोपी के सम्पर्क में आ गई। आरोपी ने पहले व्हाट्स एप्प पर चैट कर उससे बात की और बाद में फोन पर बात करने लगा। 

साल 2017 से आरोपी का महिला के घर पर आना जाना लगा रहता था। कुछ समय बाद उन्होंने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और  विभिन्न बहानों से पैसे भी मांगता रहा। मामले में यह बात सामने आई की कुछ दिनों पहले आरोपी उसे अपने साथ सायरा में अपने एक मित्र के फार्म हाउस पर ले गया और दो दिन के लिए माउण्ट आबू भी लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ महिला ने 7 लाख रूपए ऐंठने का भी मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस मामले के अनुसन्धान में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का सार समक्ष आ जाएगा।  दूसरी और आरोपी के परिवारजन का कहना है की महिला द्वारा लगाए सारे आरोप झूठे है। आरोपी पक्ष के ​परिवार का कहना है कि लेन-देन के आपसी विवाद के चलते महिला ने डराने के मकसद से मुकदमा करवाया है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News