बलात्कार का फरार आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

दो साल से फरार आरोपी श्रीलंका जाने की फ़िराक में था 

 | 
rapist arrest

सुखेर थाना पुलिस ने लुक आउट वारंट जारी किया था

उदयपुर 12 अक्टूबर 2021। शहर के सुखेर थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोप में फरार अभियुक्त को मुंबई एयरपोर्ट से डिटेन कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने खिलाफ सुखेर थाना पुलिस ने लुक आउट वारंट जारी किया था। आरोपी श्रीलंका जाने की फ़िराक में था। 

सुखेर पुलिस थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया की दो साल से फरार अभियुक्त महेंद्र पिता काशीनाथ बेडसे निवासी बाल्कुवे सिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र को मुंबई से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त महेंद्र केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था, उसकी पूर्व में विदेश यात्रा की जानकारी होने पर अभियुक्त की एल.ओ.सी. जारी करवायी गई थी। 10 अक्टूबर 2021 को अभियुक्त महेंद्र मुंबई एयरपोर्ट से श्रीलंका जाने की फ़िराक में था। लुक आउट वारंट जारी होने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने डिटेन कर पुलिस को सुपुर्द किया। 

एनआरआई बताकर तलाकशुदा महिला को लिया झांसे में 

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त ने उदयपूर निवासी तलाकशुदा महिला को एनआरआई बताकर मोबाइल पर चिकनी चुपड़ी बाते कर शादी का झांसा देता रहा। चूँकि महिला अकेली रहती थी और सहारा मिलने की तलाश में अभियुक्त पर विश्वास कर लिया। वहीँ अभियुक्त ने महिला से शादी का एग्रीमेंट कर तीन माह तक शारीरिक शोषण कर फरार हो गया था।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News